चालकों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन
चालकों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की दिलायी शपथ

जन शिक्षण संस्थान व गिद्धौर पुलिस ने सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

गिद्धौर. जन शिक्षण संस्थान व गिद्धौर पुलिस ने सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान संस्थान के प्रशिक्षु छात्राओं ने थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में बिना हेलमेट पहने बाइक से सफर कर रहे लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी. इसके साथ ही उसे सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की. चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने का अनुरोध किया. थानाध्यक्ष व अवर निरीक्षक आयुषी ने भी यातायात नियमों का पालन करने एवं जिम्मेदारी से वाहन चलाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ दिलायी.सड़क सुरक्षा से जुड़े जन शिक्षण संस्थान के यातायात सुरक्षा से जुड़े जागरूकता अभियान की थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सराहा. इस मौके मौके पर संस्थान के एसिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर विकास रंजन, प्रशिक्षु रविश कुमार, नंदन कुमार, अंशु कुमारी, सीमा कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, अंजू कुमारी, बेबी कुमारी, अंजनी कुमारी के अलावे दर्जनों प्रशिक्षु छात्राएं अभियान में मौजूद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन