ePaper

कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर एनडीए नेताओं ने की चर्चा

Updated at : 22 Aug 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर एनडीए नेताओं ने की चर्चा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के आगामी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को जदयू प्रधान कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बैठक की गयी.

विज्ञापन

जमुई . राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के आगामी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को जदयू प्रधान कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की. इस दौरान आगामी 25 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी व संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में एनडीए घटक दलों के शीर्ष जिला नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे. बैठक में कार्यकर्ताओं के दायित्व, क्षेत्रीय अभियान, जनसंपर्क योजना और कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई. एनडीए नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं. मौके पर जमुई विधानसभा प्रभारी अवधेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया और ज़मीनी स्तर पर मजबूती से काम करने की रणनीति पर बल दिया. जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की एकता, समन्वय और सांगठनिक मजबूती को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि सभी घटक दल मिलकर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाएंगे और गठबंधन की ताकत को जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे.इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, हम जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी और रालोसपा जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन