जमुई के लाल ने किया कमाल, MSME Idea Hackathon 4.0 में मिला 15 लाख रुपये का ग्रांट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Jun 2025 4:52 PM

विज्ञापन

पीयूष राज

MSME Idea Hackathon 4.0: जमुई के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र पीयूष राज ने MSME मंत्रालय की आइडिया हैकथॉन 4.0 में 15 लाख रुपये का प्रोडक्ट डेवलपमेंट ग्रांट जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है. देशभर के 29 हजार प्रतिभागियों में चयनित होकर उन्होंने इतिहास रचा है.

विज्ञापन

MSME Idea Hackathon 4.0: बिहार के लाल ने एकबार फिर कमाल कर दिया है. जमुई के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र पीयूष राज ने ये साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. पीयूष राज ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) की तरफ से आयोजित आइडिया हैकथॉन 4.0 में 15 लाख रुपये का प्रोडक्ट डेवलपमेंट ग्रांट हासिल कर बिहार के साथ-साथ अपने जिले का भी नाम रौशन किया है.

क्यों खास है यह उपलब्धि

बिहार के बेटे की ये उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि इस हैकथॉन में देशभर से 29 हजार से अधिक इनोवेटर्स ने भाग लिया था, जिनमें से सिर्फ 488 प्रतिभागियों का चयन इनक्यूबेशन और वित्तीय सहायता के लिए किया गया. जमुई के लाल का विचार इस प्रतियोगिता में न सिर्फ चयनित हुआ बल्कि बिहार से चुने गए 4 विचारों में से एक रहा.

मिलेगा सहयोग

पीयूष का चयन उनके समर्पण, नई सोच और तकनीकी कौशल का प्रमाण है. एमएसएमई इनक्यूबेशन प्रोग्राम के तहत अब उन्हें अपने विचार को एक पूर्ण उत्पाद के रूप में विकसित करने का अवसर मिलेगा. यह प्लेटफॉर्म युवा प्रतिभाओं को न सिर्फ तकनीकी सहयोग देता है बल्कि उन्हें बिजनेस के क्षेत्र में कदम रखने का भी मौका देता है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अद्भुत सफलता पर सभी खुश

पीयूष राज की इस कामयाबी से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. वहीं, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज जमुई के लिए भी यह एक गौरव का क्षण है. पीयूष की इस ऐतिहासिक कामयाबी ने कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार किया है. कॉलेज प्रशासन ने भी अपने होनहार छात्र की इस अद्भुत सफलता पर खुशी जतायी है.

पीयूष राज की इस सफलता ने ये साबित कर दिया कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. अगर उन्हें सही मंच और समर्थन मिले तो वे वैश्विक स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 18 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन