सदर अस्पताल जमुई का आज का रोस्टर जारी, ओपीडी से इमरजेंसी तक जानिये किस डॉक्टर की कहां रहेगी ड्यूटी

Updated:
विज्ञापन

Jamui Sadar Hospital Roster : सदर अस्पताल जमुई में इलाज कराने जा रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने आज के लिए ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, ओटी और एसएनसीयू का रोस्टर जारी कर दिया है, जिससे मरीज सही समय पर संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकें.

विज्ञापन

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट

Jamui News : सदर अस्पताल जमुई में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज का ओपीडी एवं इमरजेंसी रोस्टर जारी कर दिया गया है. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके. अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और एसएनसीयू सेवाएं नियमित रूप से संचालित रहेंगी.

ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

पुरुष ओपीडी में डॉ मनीष कुमार पहली और दूसरी दोनों पालियों में मरीजों का उपचार करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ मनीषी आनंत, आई ओपीडी में डॉ गौरव हेंब्रम, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन तथा मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष की ड्यूटी लगाई गई है. बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ अनुरंजन कुमार उपलब्ध रहेंगे. महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ नम्रता सिन्हा तथा दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.

ऑपरेशन थिएटर और जांच सेवाओं का रोस्टर

सर्जन ओटी एवं जेनरल ओटी में डॉ मृत्युंजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं आई ओटी में डॉ नेहा सिंह ऑपरेशन संबंधी सेवाएं देंगी. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज तथा एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम अपनी सेवाएं देंगे. एसएनसीयू में डॉ अजय कुमार नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए उपलब्ध रहेंगे.

तीन पालियों में संचालित होगी इमरजेंसी सेवा

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी. पहली पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ विशाल आनंद तथा तीसरी पाली में डॉ जीके सुमन मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से आवश्यकता पड़ने पर सीधे इमरजेंसी कक्ष में संपर्क करने की अपील की है.

लेबर रूम और एनेस्थीसिया विभाग में भी तैनात रहेंगे चिकित्सक

लेबर रूम की पहली पाली में डॉ प्रियंका कुमारी, दूसरी पाली में डॉ स्वेता सिंह और तीसरी पाली में डॉ शालिनी की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद, दूसरी पाली में डॉ रघुनंदन कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ अजीत कुमार अपनी सेवाएं देंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों में पर्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन