स्कूली बच्चों को लू से बचाव की मिली जानकारी

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :18 Apr 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को लू से बचाव की मिली जानकारी

सुरक्षित शनिवार के तहत आयोजन

विज्ञापन

गिद्धौर. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में ‘सुरक्षित शनिवार’ के तहत छात्र-छात्राओं को लू (हीट वेब) से बचाव के प्रति जागरूक किया गया.इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तरी पहाड़पुर में फोकल शिक्षक एवं बाल प्रेरकों ने बच्चों को लू के कारण, उससे होने वाले दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि तेज धूप और गर्म हवाओं से कैसे बचाव किया जाए और किन सावधानियों का पालन जरूरी है.

प्राथमिक उपचार की भी दी जानकारी

शिक्षकों ने बच्चों को यह भी बताया कि लू लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार कैसे किया जाये. इस दौरान ओआरएस घोल के महत्व और उसके उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गयी, जिससे शरीर में पानी और लवण की कमी को पूरा किया जा सके.

बच्चों ने ली जागरूक रहने की शपथ

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने लू से बचाव के उपायों को अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया. इस मौके पर विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन