रेलवे तालाब की सफाई के दौरान मिला विशाल अजगर

Updated:
विज्ञापन

रेलवे तालाब में मिला अजगर व मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

झाझा रेलवे तालाब में सफाई के दौरान 12 फीट लंबा और 35 किलो वजनी अजगर मिला। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

विज्ञापन

झाझा (जमुई). रेलवे तालाब में चल रहे सफाई कार्य के दौरान शनिवार को एक बड़ा अजगर मिलने से सफाई कर्मियों के बीच कुछ देर के लिए हलचल मच गई. पॉपलेन मशीन से तालाब की गाद और जलकुंभी निकालने के क्रम में अजगर मशीन के बकेट में आ गया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अजगर की लंबाई करीब 10 से 12 फीट के आसपास और वजन लगभग 35 किलो के करीब बताया गया. हालांकि इसकी आधिकारिक माप-तौल की पुष्टि नहीं हो सकी है .अजगर मिलने की जानकारी होते ही तालाब सफाई कार्य की देखरेख कर रहे विनोद कुमार राय ने वन विभाग को इसकी सूचना दी और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर ले जाने का आग्रह किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम

सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई. रेलवे तालाब की सफाई के लिए पॉपलेन मशीन के साथ दर्जनों मजदूर काम में जुटे हैं. सफाई के दौरान तालाब से बड़ी संख्या में मछलियां भी निकल रही हैं. इनमें रोहू और कतला प्रजाति की कई बड़ी मछलियां शामिल हैं. जिनका वजन भी स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 8 से 10 किलो तक बताया जा रहा है. तालाब से बड़ी मछलियां निकलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट रही है .सफाई के दौरान जैसे ही कोई बड़ी मछली पॉपलेन के बकेट के साथ बाहर आती है, उसे देखने और लेने के लिए लोग तालाब किनारे जमा हो जाते हैं.

सफाई के दौरान अजग व मछलियों के निकलने की होती रही चर्चा

तालाब की सफाई के दौरान अजगर और बड़ी मछलियों के निकलने की घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं सफाई कार्य में जुटे कर्मी भी अब अधिक सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि अजगर को रेस्क्यू कर घने जंगल में छोड़ दिया गया है.

ALSO READ नवगछिया में गंगा नदी के तेज कटाव स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, फ्लड फाइटिंग कार्यों की ली जानकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन