गिद्धौर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक.

गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गिद्धौर (जमुई). दानापुर-हावड़ा रेलखंड पर गिद्धौर रेलवे स्टेशन के समीप अप मेन लाइन के किनारे शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बतायी जा रही है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात गिद्धौर रेलवे स्टेशन प्रबंधन को पोल संख्या 376/27 से 376/29 के बीच ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेशन प्रबंध को मिली थी शव होने की सूचना

सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने रेलवे कंट्रोल, जीआरपी झाझा एवं गिद्धौर पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पर गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है. आसपास के क्षेत्रों में भी मृतक की पहचान को लेकर जानकारी जुटायी जा रही है. घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया है. शव की शिनाख्त का प्रयास जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन