सोनो में खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत
शव आने पर घर के बाहर लगी भीड़| Prabhat Khabar Network
सोनो के गोरबा मटिहाना गांव में खेत में खाद छिड़कने गए किसान संजय यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में मातम का माहौल है।
सोनो (जमुई). थाना क्षेत्र के गोरबा मटिहाना गांव से सटे सुपाड़ बहियार में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. किसान अपने खेत में खाद का छिड़काव करने गया था. मृतक की पहचान गोरबा मटिहाना गांव निवासी संजय यादव (50) के रूप में हुई. खेत से लौटने में विलंब होने पर परिवार के सदस्य जब उन्हें बुलाने खेत पर गया तब संजय को खेत के समीप गिरा हुआ पाया. हल्ला करने पर अन्य किसान जुटे और उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी. पत्नी बबिता देवी व परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि करंट लगने से उनकी मृत्यु हुई है.
आपके शहर में
खेती कर परिवार का करते थे पालन-पोषण
संजय अपने पीछे पत्नी के अलावे एक बेटी और दो बेटा छोड़ गए है. दोनों पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे है. संजय थोड़ी बहुत खेती करके परिवार का संचालन करते थे. उनकी मृत्यु से परिवार सदस्य पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. पत्नी बबिता देवी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ताकि मौत के सही कारण का पता लग सके. फिलहाल परिवार में मातम छाया हुआ है जबकि गांव में शोक है.
ALSO READ पटना यूनिवर्सिटी में जोरदार धमाका, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज, टाउन DSP ने की पुष्टि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए