नवगछिया में गंगा नदी के तेज कटाव स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, फ्लड फाइटिंग कार्यों की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- राघोपुर तटबंध का अधिकारियों के साथ जायजा लेते सीएम सम्राट चौधरी | Prabhat Khabar Network

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर पहुंचकर गंगा नदी के तेज कटाव वाले राघोपुर तटबंध का निरीक्षण किया. उन्होंने कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति जानी और तटबंध की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

नवगछिया (भागलपुर). गंगा नदी के तेज कटाव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को भागलपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री हवाई जहाज से भागलपुर पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से राघोपुर तटबंध के कटाव स्थल पर पहुंचे. तटबंध पर पहुंचकर उन्होंने कटाव की स्थिति का जायजा लिया और नदी में चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने पानी के जहाज के माध्यम से किए जा रहे बचाव कार्यों की भी जानकारी ली. अधिकारियों ने उन्हें कटाव की स्थिति और तटबंध की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों से अवगत कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन
राघोपुर तटबंध का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा | Prabhat Khabar Network
फोटो- राघोपुर में तटबंध का जायजा लेने के बाद सीएम पत्रकार से वार्ता करते हुए

तटबंध की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कटाव निरोधी कार्य में तेजी लाकर गंगा के कटाव को रोकने का प्रयास किया जाएगा. तटबंध की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ कटाव निरोधी कार्य जारी रखने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

राघोपुर में कटाव से लोगों में दहशत का माहौल

राघोपुर तटबंध पर गंगा के तेज कटाव के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. तटबंध को बचाने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से लगातार फ्लड फाइटिंग और कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है. नदी में जहाजों की मदद से मेगा बैग, जियो बैग और अन्य सामग्री डालकर कटाव की रफ्तार रोकने का प्रयास किया जा रहा है.

तटबंध बचाने में जुटा प्रशासन

कटाव की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर लगातार निगरानी कर रहे हैं. कमजोर हिस्सों को चिह्नित कर वहां बचाव सामग्री पहुंचायी जा रही है. मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद कटाव निरोधी कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों की नजर अब इस बात पर है कि लगातार किए जा रहे बचाव कार्यों से तटबंध को किस हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

Also Read: बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन