गुरुजनों के सम्मान में गूंज उठी तालियां, बच्चों ने बांधा समां
शिक्षकों को सम्मानित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
सुलतानगंज के पारामाउंट स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
सुलतानगंज (भागलपुर). गुरुजनों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से शनिवार को वार्ड नंबर एक स्थित पारामाउंट स्कूल का परिसर जीवंत हो उठा. मौका था शिक्षक दिवस सह शिक्षक सम्मान समारोह का. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया. शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर मिश्रा ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की.इसके बाद शिक्षकों व बच्चों ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया. बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया
आपके शहर में
कार्यक्रम में शिक्षकों को किया गया सम्मानित
.पारामाउंट एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से विद्यालय के सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया.वहीं सुलतानगंज में अंग्रेजी शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित शिक्षक एनके झा को विशेष सम्मान दिया गया.सम्मानित शिक्षकों में भारतेंदु तिवारी, विनीता दास, पंकज कुमार पंकज, सुजीत कुमार, धीरेंद्र प्रसाद सिंह, सुबोध शर्मा, प्रियंका, रितु, अभिषेक गौतम, अंजू श्रीवास्तव, राकेश कुमार सहित अन्य शामिल रहे. विद्यालय के सचिव विमल कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ भविष्य की पीढ़ी का निर्माण करते हैं. उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यालय के नाम पर एक-एक पौधा लगाने की अपील की. अंत में सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए