ePaper

दुर्गापूजा व दीपावली पर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 19 Aug 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापूजा व दीपावली पर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

आगामी दुर्गापूजा तथा दीपावली जैसे अवसरों पर रेलवे ने हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और गोरखपुर, आसनसोल और पटना तथा आसनसोल और गोरखपुर के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा. आगामी दुर्गापूजा तथा दीपावली जैसे अवसरों पर रेलवे ने हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और गोरखपुर, आसनसोल और पटना तथा आसनसोल और गोरखपुर के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन आगामी 27 सितंबर और 15 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को रात 11:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी. अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन आगामी 28 सितंबर और 16 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 8 ट्रिप लगाएगी. यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह,झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि 03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल आगामी 30 सितंबर और 18 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को सियालदह से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल आगामी 01 अक्टूबर और 19 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को गोरखपुर से दिन के 1:00 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. दोनों दिशाओं में 15 ट्रिप लगाएगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि 03527 आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन आगामी 26 सितंबर से 07 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से दिन के 01:20 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल आगामी 27 सितंबर और 08 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि के 08:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 7 ट्रिप लगाएगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि 03511 आसनसोल–पटना पूजा स्पेशल आगामी 19 अक्टूबर और 09 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को दिन के 01:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी. उसी दिन रात्रि के 08:15 बजे पटना पहुंचेगी. 03512 पटना-आसनसोल पूजा स्पेशल आगामी 19 अक्टूबर और 09 नोवबत के बीच प्रत्येक रविवार को पटना से रात्रि के 09:55 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह 04:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर,जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन