शराब पीकर हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार

बीचकोड़वा पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के बीचकोडबा बाजार में शराब पर पीकर हो हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया.
चकाई. बीचकोड़वा पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के बीचकोडबा बाजार में शराब पर पीकर हो हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बीचकोड़वा बाजार में कुछ लोग हो हंगामा कर रहे है. इसके बाद अवर निरीक्षक रामराज प्रसाद एवं विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम वहां पहुंची तथा हो हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद सभी का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई. जिसमें सभी में शराब पीने की पुष्टि हुई. जिन लोगों में शराब पीने की पुष्टि हुई उनमें दीपक कुमार दास पिता कारू दास, विकास कुमार दास पिता किशोरी दास,सुशील कुमार दास पिता राजेंद्र दास, ग्राम दलनीडीह थाना बिचकोडवा एवं भीमसेन यादव पिता सहदेव यादव ग्राम फतेहपुर थाना बीचकोडबा शामिल है. सभी को मध निषेध अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




