ePaper

जमीन विवाद में मारपीट, दो महिला समेत पांच घायल

Updated at : 30 Sep 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, दो महिला समेत पांच घायल

प्रखंड के दूधकसोई गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. मारपीट में एक पक्ष से दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड के दूधकसोई गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. मारपीट में एक पक्ष से दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान दूधकसोई गांव निवासी नंदू यादव की पत्नी सावित्री देवी, महेश यादव की पत्नी सावित्री देवी, गुरसहाय यादव उर्फ गुलशही, शंभू यादव और गणेश यादव के रूप में हुई. घायल सावित्री देवी पति नंदू यादव ने सोनो थाना में आवेदन देकर बताई कि जब वह घर की सफाई कर रही थीं तभी पड़ोसी राजकुमार यादव, हरि यादव, अवधेश यादव, गौतम यादव, किशन यादव, मनोज यादव, पंकज यादव, तारो देवी, चंदा देवी, लखन यादव समेत अन्य लोग लाठी डंडा टांगी व अन्य हथियार लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि आरोपितों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर उनका पैर तोड़ दिया तथा पीठ और जबड़े पर गंभीर चोटें पहुंचाई. बीच-बचाव करने आए उनके देवर गुरुसहाय यादव समेत अन्य पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया. इस दौरान हमलावरों ने सोने की चेन भी छीन ली और जान से मारने की धमकी दी. वहीं मारपीट की इस घटना में दूसरे पक्ष से भी घायल है, लेकिन समाचार प्रेषण तक पूरी सूचना उपलब्ध नहीं हो पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन