जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी

बाबूबांक मुहल्ला निवासी राकेश कुमार टंडेसी ने चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी.
झाझा. बाबूबांक मुहल्ला निवासी राकेश कुमार टंडेसी ने चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार की रात मैं अपने घर जा रहा था. तभी घात लगाये अभिषेक टंडसी, प्रिंस टंडेसी ने जान मारने की नीयत से हमला कर दिया. अभिषेक टंडेसी ने गमछा का फंदा मेरे गले में लगाकर जान मारने की कोशिश करने लगा. इस दौरान प्रिंस टंडसी ने चाकू से हमला कर दिया. हल्ला करने पर चचेरा भाई कुणाल टंडेसी वहां पहुंचा, तब जाकर मेरी जान बच सकी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










