सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल

गुरुवार देर संध्या देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय के समीप ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये.
झाझा. गुरुवार देर संध्या देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय के समीप ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल प्रखंड क्षेत्र के ही गोंगाकुरा गांव निवासी दीपक कुमार और उनके पांच वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार बीमार पुत्र आदर्श को अस्पताल ले जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा बाइक में टक्कर मार दिया. घटना के बाद चालक रिक्शा छोड़कर फरार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही घायल के परिजन आनन-फानन में वहां पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को रेफरल अस्पताल लाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक घायल पिता-पुत्र को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










