डायन बताकर परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप, लाठी-डंडे, भाला और रॉड से मारपीट में कई घायल

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सदर अस्पताल में इलाजरत घायल  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई के बालाडीह गांव में अंधविश्वास के चलते एक परिवार पर डायन होने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने लाठी-डंडे, भाला और रॉड से मारपीट कर परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jamui Crime News: जमुई. जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाडीह गांव में अंधविश्वास के नाम पर एक परिवार पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपियों ने डायन होने का आरोप लगाते हुए घर पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

एक ही परिवार के कई सदस्य हुए घायल

घायलों की पहचान बालाडीह गांव निवासी सुनील कुमार, उनकी पत्नी मीरा देवी, मां शांति देवी तथा पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

डायन बताकर किया गया हमला का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर पूर्व नियोजित तरीके से उनके घर पहुंचे. पहले डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की गई, फिर लाठी-डंडे, भाला, खंती और लोहे के रॉड से हमला कर परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

कई लोगों पर लगाया आरोप

पीड़ित पक्ष ने गांव के मोती मंडल के पुत्र परशुराम मंडल, उसकी पत्नी सुमित्रा देवी, राजू मंडल की पत्नी सीमा देवी तथा थेगुआ गांव निवासी राजेश मंडल, करण कुमार सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

Jamui Crime News: घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन