स्टार्टअप एंड बिजनेस समिट को लेकर की गयी चर्चा

Published at :23 Feb 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
स्टार्टअप एंड बिजनेस समिट को लेकर की गयी चर्चा

शिक्षा, समता और उद्यमिता के सिद्धांतों पर आइपीएस विकास वैभव द्वारा शुरू की गयी मुहिम लेट्स इंस्पायर बिहार एलआइबी की जमुई इकाई आगामी 13 अप्रैल को जमुई में स्टार्ट अप एंड बिजनेस समिट का आयोजन करेगी.

विज्ञापन

गिद्धौर. शिक्षा, समता और उद्यमिता के सिद्धांतों पर आइपीएस विकास वैभव द्वारा शुरू की गयी मुहिम लेट्स इंस्पायर बिहार एलआइबी की जमुई इकाई आगामी 13 अप्रैल को जमुई में स्टार्ट अप एंड बिजनेस समिट का आयोजन करेगी. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रविवार को गिद्धौर स्थित एक निजी भवन में एलआईबी जमुई टीम की बैठक हुई. इस दौरान समिट की पूरी रूपरेखा तैयार की गयी. जमुई जिले का यह पहला स्टार्टअप समिट है. जिले में नए बिजनेस प्रारंभ करवाकर एक सफल उद्यमियों को तैयार करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है. इससे युवाओं में नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने की सोच विकसित होगी. युवाओं व उद्यमियों को समिट में भाग लेने का आह्वान किया गया. मौके पर एलआईबी जमुई के उप समन्वयक विवेक कुमार सिंह, मीडिया समन्वयक अभिषेक झा, लव किशोर मिश्र, विकास रंजन, सदस्य शुभम्, गौरव कुमार, शिवांशु तिवारी, अभिलाष कुमार, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन