छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति व हॉस्टल की समस्याओं पर चर्चा

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :19 Apr 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति व हॉस्टल की समस्याओं पर चर्चा

राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुई में आयोजित दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का रविवार को सफल समापन हो गया. संस्थान के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक व संबंधित विभागों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए.

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुई में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी संपन्न, 229 अभिभावकों ने लिया भाग जमुई. राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुई में आयोजित दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का रविवार को सफल समापन हो गया. संस्थान के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक व संबंधित विभागों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए. गोष्ठी के पहले दिन शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल व कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा के छात्रों के अभिभावकों के साथ बैठक हुई, जबकि दूसरे दिन रविवार को इलेक्ट्रिकल व सिविल इंजीनियरिंग शाखा के अभिभावकों के साथ संवाद किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने की, जिसमें कुल 229 अभिभावकों ने भाग लिया. इस दौरान प्राचार्य व शिक्षकों ने संस्थान में संचालित विभिन्न सरकारी शैक्षणिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, हॉस्टल की समस्याओं व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी दी गयी और उनसे सुझाव भी आमंत्रित किये गये. गोष्ठी के अंत में फीडबैक फॉर्म भरवाकर अभिभावकों की राय ली गयी, ताकि भविष्य में संस्थान की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन