हरियाली का संदेश : साइकिल यात्रा मंच ने पूरी की यात्रा, किया पौधरोपण

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :19 Apr 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
हरियाली का संदेश : साइकिल यात्रा मंच ने पूरी की यात्रा, किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सक्रिय साइकिल यात्रा एक विचार मंच ने इस रविवार को भी अपनी साप्ताहिक यात्रा पूरी की.

विज्ञापन

गिद्धौर. पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सक्रिय साइकिल यात्रा एक विचार मंच ने इस रविवार को भी अपनी साप्ताहिक यात्रा पूरी की. इस क्रम में गिद्धौर स्थित महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर परिसर पहुंची और पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी (एफएसएसए) के सहयोग से विद्यालय परिसर में पौधे लगाये और उपस्थित युवा खिलाड़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. मंच के संस्थापक विवेक कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की. वहीं एफएसएसए के कोच गुड्डू पांडेय, नीतीश कुमार ने कहा कि मंच की यात्रा पर्यावरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. साइकिल यात्रा के माध्यम से प्रदूषण मुक्त समाज के निर्माण और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाता है. मंच के सदस्य शैलेश भारद्वाज, गोलू कुमार, हर्ष सिन्हा, सत्यम कुमार और राकेश कुमार ने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन के बीच पौधरोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जीवन के विशेष अवसरों पर कम-से-कम-एक पौधा अवश्य लगाएं, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सके. मौके पर ज्योति कुमारी, प्रीतम कुमार, मोंटी कुमार, रितेश कुमार, ऋषि कुमार, गंभीर कुमार, गोल्डन, सत्यम कुमार, कृष कुमार, सूरज कुमार, रौशन कुमार, गुलराज कुमार, बादल कुमार, आदर्श पासवान, आर्यन कुमार, सरोज कुमार, सोनम कुमारी, दीपक कुमार, मानसी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, सागर कुमार, रौनक राज, बैंककर्मी अजीत कुमार सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन