चकाई में 30 व जमुई में 29 राउंड में होगी मतों की गणना, हर विधानसभा में लगाये जायेंगे 14 टेबल

Updated:
विज्ञापन
चकाई में 30 व जमुई में 29 राउंड में होगी मतों की गणना, हर विधानसभा में लगाये जायेंगे 14 टेबल

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जमुई जिले के सभी चार विधानसभा सीटों के लिए बीते मंगलवार को वोट डाले गये.

विज्ञापन

– प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक व एक माइक्रो प्रेक्षक की होगी नियुक्ति

जमुई. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जमुई जिले के सभी चार विधानसभा सीटों के लिए बीते मंगलवार को वोट डाले गये. जमुई में 69.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. 14 नवंबर को केकेएम कॉलेज परिसर में सभी मतों की गणना की जायेगी. इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मतगणना को लेकर सभी चारों विधानसभा में कुल 14-14 टेबल लगाये जायेंगे, जिन पर मतों की गणना की जायेगी. जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया है कि सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जायेगी. सिकंदरा विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाये गये हैं तथा 27 राउंड में सिकंदरा विधानसभा के मतों की गणना की जायेगी. जमुई विधानसभा के लिए भी 14 टेबल लगाए गए हैं और 29 राउंड में जमुई विधानसभा के वोटों की गिनती की जायेगी. झाझा विधानसभा के लिए भी 14 टेबल लगाए जाएंगे और 30 राउंड में झाझा विधानसभा के वोटों की गिनती होगी, जबकि चकाई विधानसभा के लिए 14 टेबल पर 30 राउंड में वोटों की गिनती की जायेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि मतगणना कार्य को सही तरीके से संपन्न करने के लिए प्रत्येक टेबल पर एक गणन प्रेक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो प्रेक्षक लगाया जायेगा, जबकि डाक मत पत्रों की गिनती के लिए सभी टेबल पर एक गणन प्रेक्षक के दो गणन सहायक व एक माइक्रो प्रेक्षक लगाया जायेगा. इसके अतिरिक्त प्रेक्षक की सहायता के लिए दो माइक्रो प्रेक्षक व एक अतिरिक्त गणना सहायक की नियुक्ति भी की जायेगी. एक साथ सभी विधानसभा के वोटों की गिनती शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raushan Bhagat

लेखक के बारे में

By Raushan Bhagat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन