कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, 13 केंद्रों पर अभ्यर्थी हुए शामिल
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 14 Jun 2026 12:14 PM
विज्ञापन
रविवार को शहर के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं.
विज्ञापन
जमुई से अर्जुन अरनव कि रिपोर्ट,
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को शहर के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र पुलिस बल, फ्लाइंग स्क्वाड तथा गश्ती दल की तैनाती की गई है. परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच-पड़ताल की गई. प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई.कदाचार की कोशिश करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की जालसाजी, अनुचित साधनों के प्रयोग या कदाचार की कोशिश करने वालों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण से लेकर ओएमआर शीट जमा होने तक पूरी प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है. सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थी की बारीकी से जांच की जा रही है.डीएम व एसपी करते रहे मॉनीटरिंग
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को केंद्रीय चयन पर्षद के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता भंग करने या कदाचार का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. जमुई में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और शांतिपूर्ण व पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










