ePaper

जमीन विवाद में महिला व पति के साथ मारपीट, लॉकेट समेत सामान छीने

Updated at : 09 Oct 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में महिला व पति के साथ मारपीट, लॉकेट समेत सामान छीने

थाना क्षेत्र की करहरा पंचायत अंतर्गत परसा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला व उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

झाझा . थाना क्षेत्र की करहरा पंचायत अंतर्गत परसा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला व उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता मनकवा देवी, पति जगदीश मंडल ने थाने में आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. महिला ने अपने आवेदन में बताया कि गांव के मंगल मंडल, पिंटू मंडल समेत करीब आधा दर्जन लोग हथियार से लैस होकर मेरे घर के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. इसी दौरान जब मेरे पति बाहर निकले तो उक्त लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. जब मैं अपने बच्चों के साथ पति को बचाने दौड़ी, तो आरोपितों ने मेरे साथ भी मारपीट की. इस दौरान मेरे गले से लॉकेट व अन्य सामान भी छीन लिया गया. घटना के दौरान जब हल्ला हुआ और आसपास के ग्रामीण जुटने लगे, तो सभी मौके से फरार हो गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन