ePaper

देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 21 Oct 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एक क्विंटल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

झाझा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एक क्विंटल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसे लेकर थाना क्षेत्र के गुड़ियारा कैंप उड़ानदस्ता रोहित प्रसाद यादव ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि सूचना मिली कि गुडियारा गांव में जो उखड़िया का निवासी है, अपने ससुराल में रहकर शराब का निर्माण कर खरीद-बिक्री करता है. छापेमारी के दौरान जब उसका घर गया तो एक व्यक्ति भागने लगा. उसे पुलिस ने पकड़ लिया. पकड़े गये व्यक्ति की पहचान उखरिया गांव निवासी मानिकलाल हेंब्रम के रूप में हुई है. घर की तलाशी ली गयी तो 50-50 लीटर का दो गैलन में शराब भरा हुआ मिला. जिसमें लगभग 100 लीटर शराब पाया गया. तभी उसकी गिरफ्तारी की गयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह बताया कि मामला दर्जकर पुलिस छानबीन कर रहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन