अलीगंज में 48.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में लिया भाग

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को दस पैक्स के अध्यक्ष व अन्य पद को लेकर चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया.

विज्ञापन

अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को दस पैक्स के अध्यक्ष व अन्य पद को लेकर चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया. मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया. सुबह में मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी थी. इसमें महिला मतदाताओं ने बढ़ -चढ़कर भाग ली. मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर डीएम, एसपी लगातार बूथों का जायजा लेते रहे. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी साह बीडीओ अभिषेक भारती ने बताया कि प्रखंड के दस पैक्स को लेकर कुल 12689 मतदाता के लिये 23 मतदान केंद्र बनाया गया था. सभी मतदान केंद्र पर निष्पक्ष व शांति पूर्वक ढ़ंग से मतदान कराया गया. सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी, मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा गया था. उन्होंने बताया कि प्रखंड में 48.8 प्रतिशत मतदान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन