ePaper

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पांच घायल

Updated at : 03 Oct 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पांच घायल

सदर प्रखंड क्षेत्र के अमरथ गांव में बीते बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा ईट-पत्थर चला.

विज्ञापन

जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के अमरथ गांव में बीते बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा ईट-पत्थर चला. इसमें एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से दो सहित पांच लोग घायल हो गये. घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक पक्ष से घायलों में उमेश राम उनकी पत्नी गौरी देवी व पुत्र लाल कुमार शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से सुकुल राम व अखिलेश राम शामिल हैं. बताया जाता है कि दो माह पूर्व सुकुल राम और उमेश राम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गयी थी. इसी झगड़े की रंजिश में बुधवार की शाम दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गया. इसमें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन