सहायक अभियंता को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मापी पुस्तिका लेकर भागने के मामले में प्राथमिकी के बाद हुई कार्रवाई जमुई : ग्रामीण कार्य विकास विभाग जमुई में कार्यरत खैरा के सहायक अभियंता भगवान राय को पुलिस गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी को अनुसार सहायक अभियंता भगवान राय पर बीते 21 फरवरी को विभाग के कार्यपालक अभियंता मो अरशद आलम […]
विज्ञापन
मापी पुस्तिका लेकर भागने के मामले में प्राथमिकी के बाद हुई कार्रवाई
जमुई : ग्रामीण कार्य विकास विभाग जमुई में कार्यरत खैरा के सहायक अभियंता भगवान राय को पुलिस गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी को अनुसार सहायक अभियंता भगवान राय पर बीते 21 फरवरी को विभाग के कार्यपालक अभियंता मो अरशद आलम के निर्देश पर विभाग की ओर से रोकड़पाल सुधीर कुमार के आवास से एमबी (मापी पुस्तिका) लेकर भागने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी थी. उक्त मामले में गुरुवार की दोपहर उन्हें जिला कार्यालय से पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसकी पुष्टि विभाग के कर्मियों ने नाम नहीं बताते हुए की. हालांकि इस बाबत एसपी जयंतकांत ने बताया कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










