आनंद विहार एक्स में लूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अपराध. पिस्तौल भय दिखा दिया गया घटना को अंजाम अपराधियों ने गिद्धौर स्टेशन से उक्त ट्रेन के खुलने के बाद घटना को अंजाम दिया. लूट के शिकार यात्रियों ने इस लूटकांड में कोच अटेंडेंट की भूमिका को लेकर आशंका व्यक्त की है. झाझा (जमुई) : बीते शुक्रवार की रात नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल का भय […]
विज्ञापन
अपराध. पिस्तौल भय दिखा दिया गया घटना को अंजाम
अपराधियों ने गिद्धौर स्टेशन से उक्त ट्रेन के खुलने के बाद घटना को अंजाम दिया. लूट के शिकार यात्रियों ने इस लूटकांड में कोच अटेंडेंट की भूमिका को लेकर आशंका व्यक्त की है.
झाझा (जमुई) : बीते शुक्रवार की रात नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर पटना-कोलकाता आनंद विहार एक्सप्रेस की एसी बोगी में कई यात्रियों से लूटपाट की व फरार हो गये. अपराधियों ने गिद्धौर स्टेशन से उक्त ट्रेन के खुलने के बाद घटना को अंजाम दिया. पीड़ित रेलयात्रियों ने झाझा रेल थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. लूट के शिकार रेलयात्री कर्पूरी चौक बेगूसराय जिला के संदीप कुमार मशकरा ने बताया कि हम हाथीदह स्टेशन पर अपनी पत्नी के साथ ऐसी कोच बी 3 में सीट संख्या 9 व 12 पर सवार थे. गिद्धौर स्टेशन से ट्रेन खुलने के उपरांत नकाबपोश पिस्तौल से लैस अपराधियों ने हम सबों को डराते हुए लूटपाट शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि उनकी पर्स में रखे 20 हजार नकद,
दो मोबाइल,एक ट्रॉली बैग के अलावा, आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, पैन कार्ड समेत कई जरूरी कागजात लूट लिया. पीड़ित यात्री ने बताया कि उसके सहयात्री गर्दनीबाग पटना के शिवम कुमार से दो हजार नकद के अलावा दो मोबाइल व सहयात्री एसके सलाउद्दीन से 500 रुपये नकद के अलावा मोबाइल भी लूट लिये. संदीप मशकरा ने बताया कि जब उन्होंने लूटपाट कर रहे लुटेराें का विरोध किया तो पिस्तौल सटा कर जान से मारने की धमकी देकर शांत कर दिया. रेलयात्रियों ने बताया लुटेरों ने करीब 10 से 15 मिनट तक घटना को अंजाम दिया. इसके बाद ट्रेन झाझा स्टेशन पहुंचने के पहले ही चलती ट्रेन से कूदकर भाग गये. पीड़ित यात्रियों ने उक्त घटना में कोच अटेंडेंट के कार्यकलाप पर आशंका व्यक्त की है. यात्रियों ने बताया कि कोच अटेंडेंट ने यह कहते हुए गेट खोला था कि मैं आप लोगों की ही प्रतीक्षा कर रहा था. इस बाबत रेल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










