पूरक आहार की दी जानकारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : सदर अस्पताल सभागार में शिशु स्तनपान प्रशिक्षण में दूसरे दिन गुरुवार को उपस्थित एएमएम को बच्चों को दिये जाने वाले पूरक आहार के बाबत जानकारी दी गयी. मौके पर प्रशिक्षक रास बिहारी तिवारी, डा अरविंद कुमार गुप्ता, डा अजयेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शिशु को जन्म के छह महीना तक […]
विज्ञापन
जमुई : सदर अस्पताल सभागार में शिशु स्तनपान प्रशिक्षण में दूसरे दिन गुरुवार को उपस्थित एएमएम को बच्चों को दिये जाने वाले पूरक आहार के बाबत जानकारी दी गयी. मौके पर प्रशिक्षक रास बिहारी तिवारी, डा अरविंद कुमार गुप्ता, डा अजयेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शिशु को जन्म के छह महीना तक उसे सिर्फ मां का दूध ही देना चाहिये. इसके उपरांत चावल, रोटी को दाल के तरल रूप में मिलाकर शिशु को देने से उसके बोद्धिक विकास में वृद्धि होता है. प्रशिक्षकों ने बताया कि बढ़ते उम्र के हिसाब से बच्चे के लिए सिर्फ मां का ही दूध काफी नहीं है.
उसे भोजन का स्वाद चखाना भी जरुरी होता है. शिशु को समय समय पर पानी भी पिलाना चाहिये. इसके साथ ही समय-समय पर बच्चा को सरकारी अस्पताल में नियमित टीकाकरण और जांच भी कराना चाहिये. प्रशिक्षण में सदर प्रखंड, सिकंदरा, गिद्धौर, बरहट और खैरा प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों एएनएम उपस्थित थीं.
हर घर को मिलेगा पानी का कनेक्शन
प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट पर कार्य तेजी से हो रहा है. हर घर नल योजना के तहत प्रत्येक घर में कनेक्शन कर शुद्ध पेयजल मुहैया कराई जायेगी. उक्त बातें पीएचइडी के अपर सचिव सह विश्व बैंक के प्रोजेक्ट निदेशक सह जमुई जिला प्रेक्षक शशिकांत तिवारी ने स्थानीय सर्किट हाउस में अधिकारियों व संवेदकों की समीक्षा बैठक में गुरुवार को कही. उन्होंने संवेदकों से कहा कि आगामी 31 मार्च तक लक्षित कार्य को पूरा करें.
अपर सचिव ने बताया कि प्रत्येक लोगों को शुद्ध जल मिले इसके लिए विश्व बैंक, केंद्र व राज्य सरकार के अलावे लाभुकों की भी सार्थक भागीदारी रहेगी. जिसमें 50 प्रतिशत विश्व बैंक, 29 प्रतिशत केंद्र सरकार, 20 प्रतिशत राज्य सरकार व एक प्रतिशत लाभकों का योगदान रहेगा. इसकी देखभाल के लिए जल मित्र की बहाली की जायेगी. मौके पर मौजूद पीएचइडी के कार्यपालक पदाधिकारी बिंदु भूषण, सहायक अभियंता झाझा कुन्दन कुमार भार्गव, जमुई के अमित कुमार, सिकंदरा के प्रवीण कुमार, कनीय अभियंता बीरेंद्र ठाकुर, रिंकू राज आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










