जमुई : दो युवकों की हत्या के िवरोध में जाम व बाजार बंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : दो युवक की हत्या को लेकर शनिवार सुबह से ही शहर में गहमा-गहमी रही. घटना को लेकर आक्रोशितों ने महिसौड़ी व थाना चौक के समीप सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशितों ने बाजार भी बंद कराया. जाम स्थल पर पहुंचे एसपी जयंतकांत ने काफी मशक्कत कर लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया. […]
विज्ञापन
जमुई : दो युवक की हत्या को लेकर शनिवार सुबह से ही शहर में गहमा-गहमी रही. घटना को लेकर आक्रोशितों ने महिसौड़ी व थाना चौक के समीप सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशितों ने बाजार भी बंद कराया. जाम स्थल पर पहुंचे एसपी जयंतकांत ने काफी मशक्कत कर लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया. करीब पांच से छह घंटे तक रहे सड़क जाम से आमलोगों सहित स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. महिसौड़ी चौक पर एक
जमुई : दो युवकों…
टूरिस्ट वाहन भी इस दौरान घंटों खड़ी रही. वाहन में लोग डर से खिड़की-दरवाजा बंद कर घंटों बंद रहे. मालूम हो कि शहर के महिसौड़ी निवासी मो राजा व थाना चौक निवासी मो खुर्शीद की हत्या अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के ही मनिअड्डा चौक पर बीते शुक्रवार की संध्या गोली मार कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










