जमुई में दो युवकों की गोली मार हत्या, चार हिरासत में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : सदर थाने के मनिअड्डा गांव के पास शुक्रवार की शाम अपराधियों ने दो युवकों महिसौड़ी मुहल्ला निवासी मो खुर्शीद तथा थाना चौक निवासी मो राजा की गोली मार कर हत्या कर दी. इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया और दुकानें बंद करा दीं. पुलिस ने घटनास्थल के पास से चार युवकों को […]
विज्ञापन
जमुई : सदर थाने के मनिअड्डा गांव के पास शुक्रवार की शाम अपराधियों ने दो युवकों महिसौड़ी मुहल्ला निवासी मो खुर्शीद तथा थाना चौक निवासी मो राजा की गोली मार कर हत्या कर दी. इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया और दुकानें बंद करा दीं. पुलिस ने घटनास्थल के पास से चार युवकों को हिरासत में लिया है. खुर्शीद व राजा मनियड्डा गांव के पास दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. इस घटना को लोग अवैध बालू उठाव से जोड़ कर देख रहे हैं.
घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है. घटना का कारण बालू का उठाव और उसे लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










