तीन जोड़ी चलायी गयी विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन
झाझा : रेलवे बोर्ड ने गर्मियों की छुटियो में रेलवे यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेन चलायी है. यह ट्रेन रांची-छपरा,हावड़ा- मुजफ्फरपुर,आसनसोल-पटना के बीच चलायी गयी है.रांची-छपरा के बीच चलने वाली गाड़ी रांची से प्रत्येक बुधवार को शाम के 6:05 बजे खुलेगी जो सुबह के 4:10 बजे झाझा पहुंचकर 4:20 बजे […]
झाझा : रेलवे बोर्ड ने गर्मियों की छुटियो में रेलवे यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेन चलायी है. यह ट्रेन रांची-छपरा,हावड़ा- मुजफ्फरपुर,आसनसोल-पटना के बीच चलायी गयी है.रांची-छपरा के बीच चलने वाली गाड़ी रांची से प्रत्येक बुधवार को शाम के 6:05 बजे खुलेगी जो सुबह के 4:10 बजे झाझा पहुंचकर 4:20 बजे खुलेगी.यही ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को छपरा से दिन के 2:00बजे खुलेगी जो झाझा रात के 10:20 बजे पहुंचकर 10:25 बजे खुलेगी.
दूसरी ट्रेन मुजफ्फर-हावड़ा के बीच चलेगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से प्रत्येक शनिवार को दिन के 2:50 बजे खुलेगी जो शाम के 7:25 बजे झाझा पहुंचेगी व 7:35 बजे खुलेगी. हावड़ा से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह के 6 बजे खुलेगी जो दिन के 12:30 बजे झाझा पहुंचकर 12:40 बजे खुलेगी. आसनसोल-पटना के बीच चलने वाली ट्रेन प्रत्येक रविवार को अप एवं डाउन में चलेगी. यह ट्रेन आसनसोल से सुबह 7:15 बजे खुलकर सुबह 9:55 बजे झाझा पहुंचेगी व 10:00 बजे खुल जाएगी. जबकि पटना से यह ट्रेन दिन के 3:10 बजे खुलकर शाम के 7:बजे झाझा पहुंचेगी व 7:10 बजे खुल जाएगी. इस बाबत स्टेशन प्रबंधक एमके मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने नई विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलायी है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










