दो अलग-अलग जगहों पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक

Updated:
विज्ञापन

झाझा : दानापुर रेल मंडल व आसनसोल रेल मंडल द्वारा अलग अलग समय में पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया. इस कारण रेलवे परिचालन बाधित रहा. अप लाइन में झाझा-गिद्धौर के बीच दिन के 11:30 बजे से 1:00 बजे तक दानापुर रेल मंडल द्वारा रेल पटरियों व ओवरहेड तार को ठीक करने के लिए ब्लॉक […]

विज्ञापन

झाझा : दानापुर रेल मंडल व आसनसोल रेल मंडल द्वारा अलग अलग समय में पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया. इस कारण रेलवे परिचालन बाधित रहा. अप लाइन में झाझा-गिद्धौर के बीच दिन के 11:30 बजे से 1:00 बजे तक दानापुर रेल मंडल द्वारा रेल पटरियों व ओवरहेड तार को ठीक करने के लिए ब्लॉक लिया गया, जबकि आसनसोल मंडल द्वारा सालनपुर-सीतारामपुर स्टेशन के डाउन लाइन पर ब्लॉक लिया गया. इस कारण डाउन रेलवे लाइन पर तीन घंटे तक परिचालन बाधित रही.

दो जगहों पर ब्लॉक रहने के चलते लंबी दूरी की कई ट्रेनें झाझा, गिद्धौर व अन्य स्टेशन पर खड़ी रही. स्टेशन प्रबंधक एमके मिश्रा ने बताया कि रेलवे संसाधन को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रेल परिचालन निर्बाध गति से चलाने को लेकर ही समय-समय पर ब्लॉक लिया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन