ओड़िशा में हुई सुरेश की मौत परिजनों पर टूटा दुःख का पहाड़

Updated at : 10 Jul 2019 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
ओड़िशा में हुई सुरेश की मौत परिजनों पर टूटा दुःख का पहाड़

सरौन : बीते 29 जुलाई को उड़ीसा के कटक में एक सड़क दुर्घटना में चकाई प्रखंड अंतर्गत लीलुडीह गांव निवासी ट्रक ड्राइवर सुरेश उपाध्याय के मौत के बाद उसके परिजनों पर टूटा दुःख का पहाड़ टूट पडा है. सुरेश की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया. बेहद दर्दनाक हादसा में सुरेश उपाध्याय […]

विज्ञापन

सरौन : बीते 29 जुलाई को उड़ीसा के कटक में एक सड़क दुर्घटना में चकाई प्रखंड अंतर्गत लीलुडीह गांव निवासी ट्रक ड्राइवर सुरेश उपाध्याय के मौत के बाद उसके परिजनों पर टूटा दुःख का पहाड़ टूट पडा है. सुरेश की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया.

बेहद दर्दनाक हादसा में सुरेश उपाध्याय की मौत ने बच्चों के सर से पिता का साया छीन लिया. मृतक सुरेश उपाध्याय के बड़े भाई नरेश उपाध्याय ने बताया की मेरे छोटे भाई का दो लड़का है. जबकि उनकी पत्नी की मौत कई वर्षों पूर्व बीमारी से हो गयी थी. मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का भरण पोषण मेरा भाई उड़ीसा में ट्रक चलाकर करता था.
बड़ा लड़का चिंटू पटना में बीए की पढ़ाई करता था. जबकि छोटा बेटा रिंटू घर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था. अचानक आये मौत ने मेरे परिवार का सदस्य एवं बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया. बताते चलें कि मृतक सुरेश उपाध्याय अपने पांच भाई में दूसरे नंबर पर था. बड़ा भाई नरेश उपाध्याय चकाई में ट्रक ड्राइवर है. जबकि तीसरे नंबर पर शैलेश उपाध्याय था, जिसकी मौत भी तीन वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में हो गयी थी.
वो भी ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. वहीं चौथे भाई हरेश उपाध्याय अपने गांव लीलुडीह में छोटा सा राशन दुकान चला कर अपने और परिवार का भरण पोषण कर रहे है. वहीं सबसे छोटा भाई मुकेश उपाध्याय भी चकाई में भाड़े का स्कॉर्पियो चला कर अपना भरण पोषण कर रहा है.
वहीं सुरेश की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. छोटा लड़का रिंटू को तो अपनी मां का प्यार भी ठीक से नहीं नसीब हो पाया था, अब पिता की मौत ने बच्चे को सदमे में डाल दिया है. पिता की मौत के बाद बच्चों ने खाना-पीना बंद कर दिया है. मां-बाप का प्यार बच्चों के लिए क्या होता है वो बच्चे ही जानते है. मगर इस घटना ने ईश्वर की लीला पर भी प्रश्न चिह्न लगा दिया है.
दो भाइयों की मौत के बाद सदमे में है परिवार : बीते 29 जुलाई को कटक-भुनेश्वर मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में चकाई थाना अंतर्गत लीलुडीह गांव निवासी ट्रक ड्राइवर सुरेश उपाध्याय की मौत हो गयी थी.
कटक पुलिस ने परिवारजनों को बताया की मृतक सुरेश उपाध्याय ट्रक में समान लोड कर उड़ीसा जा रहे थे. इसी बीच आधी रात को ट्रक खराब हो गया था. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया. जिससे की सुरेश उपाध्याय को पूरी तरह कुचल दिया.
वहीं स्थानीय पुलिस ने शव को थाना लाकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. मौत की घटना की खबर जैसे ही परिवारजनों को मिला वैसे ही कोहराम मच गया. बूढ़े-बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे. एक भाई शैलेश उपाध्याय तीन वर्ष पूर्व इसी तरह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था. उनके भी दो छोटे-छोटे बच्चे थे.
मृतक का बड़ा भाई नरेश उपाध्याय आंखों में आंसू लिए रुहासे गले से कहा की ईश्वर ने हमारे परिवार पर यह कैसा संकट ला दिया की छोटे भाई की मौत का जख्म भरा भी नहीं था, कि मंझले भाई को भी अपने पास बुला लिया. दोनों भाइयों के बच्चे के सिर से पिता का साया छीन लिया. वहीं परिवारजनों पर आई आफत की खबर पाकर पूरे लीलुडीह गांव वासी सहित अन्य लोग परिवार एवं बच्चों को ढांढ़स बंधा रहे है.
मृतक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक
सरौन. चकाई प्रखंड अंतर्गत लीलूडीह गांव निवासी नरेश उपाध्याय के भाई सुरेश उपाध्याय का कटक में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई जिसकी सूचना मिलते ही चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह उनके घर पहुंच कर परिजनों से मिल सांत्वना व्यक्त किया.
साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित कागजात जमा कराने के बाद उनके परिजनों को प्रवासी सहायता की राशि दिलाई जाएगी. मौके पर मंटू उपाध्याय, रंजन पांडेय, महेंद्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन