वाटर वर्क्स के पोखर में मरीं मछलियां, जांच का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई : अलीगंज-सिकंदरा मुख्यमार्ग बालडा मोड़ के समीप बिजली व पानी को लेकर बालडा गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क जाम कर दिया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही. बालडा गांव के ग्रामीण नुनूलाल ताती, अयोध्या प्रसाद, शंकर महतो, मिश्री महतो आदि ने बताया कि गांव में एक […]

विज्ञापन

जमुई : अलीगंज-सिकंदरा मुख्यमार्ग बालडा मोड़ के समीप बिजली व पानी को लेकर बालडा गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क जाम कर दिया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही. बालडा गांव के ग्रामीण नुनूलाल ताती, अयोध्या प्रसाद, शंकर महतो, मिश्री महतो आदि ने बताया कि गांव में एक सप्ताह से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है. ग्रामीणों द्वारा आवेदन विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी दिया गया है लेकिन आज तक जला हुआ ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका है.

विज्ञापन
बिजली नहीं रहने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों को एक सप्ताह से दूसरे गांव से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है. गांव में अधिकांश चापाकल फेल हैं और लोगों को सबमर्सिबल से ही पानी मिल पाता है. बिजली विभाग के अधिकारियों के उदासीन व लापरवाही के कारण लोगों के बीच बिजली व पानी काफी गंभीर समस्या बनी हुई है.
जाम के दौरान बालडा गांव के सैकड़ों महिला पुरुष आक्रोशित होकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. जाम के दौरान ही दरखा गांव के कुछ ग्रामीणों से प्रदर्शन कर रहे लोगों से झड़प हो गयी और जाम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जाम की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. तब तक सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम हटा दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन