डीसीएलआर कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Updated at : 05 Mar 2019 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

\जमुई : भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से सोमवार देर शाम आग लग गई. हालांकि इस घटना में बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ पर कार्यालय के ऊपर लगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गया. बताया जाता है कि सोमवार देर शाम अचानक डीसीएलआर कार्यालय के ऊपर लगे लाइट तक पहुंचने वाली […]
विज्ञापन
\जमुई : भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से सोमवार देर शाम आग लग गई. हालांकि इस घटना में बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ पर कार्यालय के ऊपर लगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गया. बताया जाता है कि सोमवार देर शाम अचानक डीसीएलआर कार्यालय के ऊपर लगे लाइट तक पहुंचने वाली वायर ने आग पकड़ लिया और धू-धू कर जलने लगा.
बाद में इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई. जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हालांकि इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है पर घटना के बाद आसपास के लोगों भीड़ लग गई तथा देर शाम यह पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




