जमुई : ...जब डीएम की पत्नी ने आवास में प्रवेश के लिए दिया धरना, कहा- तलाक की अर्जी स्वीकार होने तक मैं उनकी पत्नी हूं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Nov 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : डीएम आवास के समक्ष बुधवार को दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. सुबह से देर शाम तक डीएम धर्मेंद्र कुमार की पत्नी व एक अन्य महिला घर के सामने धरना पर बैठी रहीं. वहां अधिकारियों की टोली भी उन्हें समझाने में लगी रही तो दूसरी ओर मामला समझने के लिए लोगों की […]
विज्ञापन
जमुई : डीएम आवास के समक्ष बुधवार को दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. सुबह से देर शाम तक डीएम धर्मेंद्र कुमार की पत्नी व एक अन्य महिला घर के सामने धरना पर बैठी रहीं. वहां अधिकारियों की टोली भी उन्हें समझाने में लगी रही तो दूसरी ओर मामला समझने के लिए लोगों की भीड़ भी रह-रह कर लगती रही. इस संबंध में डीएम ने फोन पर बताया कि वह जिले से बाहर हैं और उनको क्या हो रहा है इसकी जानकारी नहीं है.
उनके अनुसार पत्नी से तलाक को लेकर कोर्ट में उनका मामला चल रहा है और वह कोर्ट के निर्णय का सम्मान करेंगे. इससे पहले कहां क्या हो रहा है इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है. पत्नी के बैठे होेने को लेकर विधि व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले में सक्षम अधिकारी हैं. दूसरी ओर वत्सला सिंह ने कहा कि वह डीएम की पत्नी हैं और वह उनके घर में रहेंगी. जब तक कोर्ट में फैसला नहीं होता वह पत्नी हैं और रहेंगी.
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह वत्सला सिंह समेत एक अन्य महिला व एक पुरुष जमुई स्थित डीएम के आवास पर पहुंचे और घर में घुसने का प्रयास किया. इस पर मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका और उनका परिचय जानना चाहा. इस पर उक्त महिला ने बताया कि वह जिले के वर्तमान डीएम धर्मेंद्र कुमार की पत्नी है. इसके बाद वह परिसर में प्रवेश कर गयी.
इसके बाद उन्होंने आवास के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. इस पर वह आवास परिसर में जानेवाली मुख्य सड़क पर जमीन पर ही बैठ गयीं. इसकी सूचना मिलते ही कई पदाधिकारी आनन-फानन में डीएम आवास परिसर में पहुंचे और मामले की जानकारी लेने में जुट गये. अधिकारियों ने उन्हें समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह इस बात पर अड़ी रहीं कि वह पति से मिले बिना वापस नहीं जायेंगी.
शादी के कुछ दिन बाद से ही चल रहा था विवाद
डीएम धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी वत्सला सिंह के बीच विवाह के कुछ दिनों के बाद से ही विवाद चल रहा है. इसको लेकर उनकी पत्नी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी आवेदन दिया है. अपर जिला एवं सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि डीएम साहब छुट्टी पर रहने के कारण जिले से बाहर हैं.
वर्तमान में डीएम और उनकी पत्नी वत्सला सिंह के बीच कोर्ट में मामला लंबित है. उन्हें कोर्ट का निर्णय आने तक इंतजार करना चाहिए. कोर्ट से जो भी फैसला होगा उसके अनुसार समुचित कदम उठाया जायेगा.
तलाक की अर्जी स्वीकार होने तक मैं उनकी पत्नी हूं
इस बाबत दूरभाष पर पूछे जाने पर वत्सला सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार जो वर्तमान में जमुई डीएम के पद पर हैं उनसे उनकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी.
वह अपने पति से मिलने यहां आयी हैं. सुरक्षाकर्मी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया. इसलिए वह बीच सड़क पर बैठकर इंतजार कर रही हैं. कोर्ट में मामला लंबित होने के बाबत पूछे जाने पर बताया कि जब तक कोर्ट तलाक की अर्जी को स्वीकार नहीं करता है तब तक वह उनकी पत्नी हैं और उन्हें उनके घर में रहने का अधिकार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




