वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में तनाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को मारने के लिए रखा था बम मेगा ब्लॉक में तीन घंटे तक परेशान रहे रेल यात्री बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक झाझा स्टेशन पर खड़ी रही. इस दौरान भीषण गरमी की वजह से यात्री परेशान रहे. झाझा : दानापुर-हावड़ा रेलखंड पर शनिवार को चौरा-जमुई स्टेशन […]
विज्ञापन
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को मारने के लिए रखा था बम
मेगा ब्लॉक में तीन घंटे तक परेशान रहे रेल यात्री
बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक झाझा स्टेशन पर खड़ी रही. इस दौरान भीषण गरमी की वजह से यात्री परेशान रहे.
झाझा : दानापुर-हावड़ा रेलखंड पर शनिवार को चौरा-जमुई स्टेशन के बीच अप लाइन पर करीब तीन घंटे का मेगा ब्लॉक रहने से रेलयात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. भीषण गरमी में सुपर फास्ट ट्रेन सहित अन्य रेलगाड़ी के सवारी काफी परेशान दिखे. ब्लॉक के दौरान झाझा स्टेशन पर बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट व धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी रही. बिलासपुर सुपरफास्ट ट्रेन से पटना जा रहे यात्री उपेंद्र ठाकुर, दिनेश यादव, नुनुलाल ठाकुर, शिवदयाल शर्मा, मनोरमा देवी,
शकुंतला कुमारी सहित अन्य रेल यात्रियों ने बताया कि विभाग के द्वारा इस तरह घंटों रेल परिचालन को बाधित करना कहीं से उचित नहीं है. विभाग को इसे लेकर कोई अन्य विकल्प व्यवस्था करने की आवश्यकता है. यात्रियों को इस तरह घंटों एक जगह रोक कर रखना उचित नहीं है. बताते चलें कि झाझा स्टेशन पर शेडरहित प्लेटफार्म रहने, खानपान, पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण भी रेलयात्री काफी परेशान हो रहे थे.
गरीब रथ 10, ब्रह्मपुत्र मेल छह घंटे लेट : जमालपुर. मालदा रेलमंडल के किउल-भागलपुर-जमालपुर रेलमार्ग पर शनिवार को कई ट्रेन घेटों विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची. 22406 डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस 10 घंटे तो 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे विलंब से चली. 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस और 12368 डाउन विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी दो-दो घंटे लेट पहुंची. इसके कारण 22405 अप गरीबरथ एक्सप्रेस को भागलपुर से उसके निर्धारित समय 13.30 के बजाय रात्रि 22:00 बजे आनंदविहार के लिए रवाना किया गया. वहीं 13483 अप फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










