जलछाजन समिति सचिव से मांगी तीन लाख की रंगदारी जमुई

Updated:
विज्ञापन

झाझा : थाना क्षेत्र के पैरगाहा पंचायत अंतर्गत रंगाकला गांव के जलछाजन समिति सचिव सत्यनारायण यादव को अपराधियों ने फोन पर तीन लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. सत्यनारायण यादव ने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. सत्यनारायण यादव ने […]

विज्ञापन

झाझा : थाना क्षेत्र के पैरगाहा पंचायत अंतर्गत रंगाकला गांव के जलछाजन समिति सचिव सत्यनारायण यादव को अपराधियों ने फोन पर तीन लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. सत्यनारायण यादव ने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है.

सत्यनारायण यादव ने बताया कि बनजामा गांव निवासी प्रकाश यादव ने मोबाइल (9163181039) से मेरे मोबाइल (9162983524) पर फोन कर धमकी दी. कहा कि मेरे साथ तुम्हारे गांव का चार लड़का है. इसका नाम देवेंद्र यादव, मानसिंह यादव, टुनटुन यादव व विजय यादव है. हम सभी लोग मिल कर एक गिरोह चलाते हैं. मैं अकेला नहीं हूं. मेरे अलावा उपरोक्त लोग

भी रंगदारी
जलछाजन समिति सचिव…
का पैसा मांग चुका है, लेकिन अब तक तुम पैसा पहुंचाया नहीं है. यदि तीन लाख रुपये की राशि रंगदारी में नहीं दोगे, तो कहीं भी गोली मार कर हत्या कर दूंगा. पीड़ित सत्यनारायण यादव ने बताया कि ये सभी अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं. उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2017 को भी रंगदारी की मांग की थी. इस संबंध में झाझा थाना में मामला दर्ज है. प्रभारी थानाध्यक्ष उमाकांत ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन