ePaper

IT Raid In Bihar: भागलपुर में इनकम टैक्स का छापा, जोधानी मिल में चल रही आयकर विभाग की छापेमारी

Updated at : 09 Dec 2022 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
IT Raid In Bihar: भागलपुर में इनकम टैक्स का छापा, जोधानी मिल में चल रही आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid In Bihar: भागलपुर में फिर एकबार इनकम टैक्स की रेड हुई है. आयकर विभाग का छापा बरारी क्षेत्र अंतर्गत चलने वाले जोधानी मिल में पड़ा है. आयकर चोरी की शिकायत पर ये छापेमारी की गयी है.

विज्ञापन

IT Raid In Bihar: बिहार के भागलपुर में फिर एकबार आयकर विभाग का छापा पड़ा है. इस बार बरारी थाना क्षेत्र स्थित जोधानी फ्लोर मिल में इनकम टैक्स की रेड हुई है. शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे लगभग आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर आए आयकर कर्मियों व अधिकारियों ने छापेमारी शुरू की है.

शहर में ही जोधानी के अन्य ठिकानों पर भी टीम पहुंची है. वहीं एकबार फिर से इनकम टैक्स की दस्तक से शहर में हड़कंप मचा है. बता दें कि इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमों ने एकसाथ जोधानी प्लांट पर धावा बोला है. इनमें दिल्ली, भागलपुर समेत एक अन्य जगह की टीम के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है.

इनकम टैक्स की टीम शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बरारी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमें पहुंची. कर्मियों ने अंदर प्रवेश किया और छापेमारी शुरू कर दी. इस बीच एक टीम बाहर निकली. सूचना है कि जोधानी के अन्य ठिकाने पर भी एक टीम निकली है. वहीं वहीं फिर एकबार शहर में आयकर छापे से हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम जोधानी के एक कर्मी को लेकर स्टेट बैंक की शाखा पहुंची. लाखों रुपये नकद मिलने की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन