बिहार: पूर्णिया में इंटर के छात्र ने लॉज में की खुदकुशी, पुलिस ने मौके पर से बरामद किया सुसाइड नोट

Updated at : 07 Feb 2024 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: पूर्णिया में इंटर के छात्र ने लॉज में की खुदकुशी, पुलिस ने मौके पर से बरामद किया सुसाइड नोट

Bihar News: पूर्णिया जिले में इंटर के एक छात्र ने लॉज के कमरे में खुदकुशी कर ली. पुलिस को घटनास्थल पर से बिछावन पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लड़के ने आत्महत्या की वजह बतायी है.

विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया जिले में इंटर के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. लॉज के कमरे में फंदे से झूलता उसका शव बरामद किया गया. घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के कसाई मोहल्ले की है. जहां इंटर के 22 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की है. मृतक की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी गुलाम रसूल के बेटे मोहम्मद मुसफिक उर्फ बाबू आलम के रूप में की गयी है. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा. मौके पर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन