ePaper

Indian Railways : बिहार-झारखंड के बीच रेल सेवा आज से बंद, जन शताब्दी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव...

Updated at : 13 Jul 2020 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
indian railways

indian railways

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए पूर्व मध्‍य रेलवे ने झारखंड सरकार के आग्रह पर बड़ा फैसला लिया है.जिसके तहत 13 जुलाई यानि सोमवार से बिहार और झारखंड के बीच रेल सेवा को यात्रियों के लिए रोक दिया गया है.यह फैसला अगले आदेश आने तक लागू रहेगा.

विज्ञापन

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए पूर्व मध्‍य रेलवे ने झारखंड सरकार के आग्रह पर बड़ा फैसला लिया है.जिसके तहत 13 जुलाई यानि सोमवार से बिहार और झारखंड के बीच रेल सेवा को यात्रियों के लिए रोक दिया गया है.यह फैसला अगले आदेश आने तक लागू रहेगा.

Also Read: Sarkari Naukri 2020 : बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आज से पंजीकरण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया…
झारखंड सरकार ने रेलवे बोर्ड से किया था आग्रह

दरअसल झारखंड सरकार ने रेलवे बोर्ड से इसका आग्रह किया था.कोरोना के बढ़ते संकट को देख इस आग्रह को रेलवे के द्वारा मंजूरी दे दी गई.जिसके बाद बिहार और झारखंड के बीच चलने वाली एक ट्रेन के परिचालन को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है.वहीं दूसरी ट्रेन को अब झारखंड तक न चलाकर केवल पटना और गया के बीच ही चलाने का फैसला लिया गया है.

पटना-रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस अब नहीं जाएगी रांची

बता दें कि अभी दो ट्रेनें बिहार से झारखंड जाती थी.जिनमें (02365/02366) पटना-रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस , जो पटना से रांची के बीच चलती है, शामिल है. अब ये ट्रेन पटना से सिर्फ गया तक जाएगी.

दानापुर-टाटा-दानापुर स्पेशल का परिचालन पूरी तरह बंद

वहीं दूसरी ट्रेन (08183/08184) दानापुर-टाटा-दानापुर स्पेशल है.जिसकी सेवा अभी रोक दी गई है. इसका परिचालन दानापुर से टाटानगर के बीच होता था.जिसे पूरी तरह रोक दिया गया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन