ePaper

Indian Railways / IRCTC / Train News : 29 से फिर पटरी पर लौटेगी विक्रमशिला एक्सप्रेस, पहले की तरह यात्रियों को मिलेगी तमाम सुविधाएं

Updated at : 23 Jan 2021 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways / IRCTC / Train News : 29 से फिर पटरी पर लौटेगी विक्रमशिला एक्सप्रेस, पहले की तरह यात्रियों को मिलेगी तमाम सुविधाएं

सप्ताह के सात दिन इसका भागलपुर से नियमित परिचालन होगा. वहीं आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन 30 जनवरी से सामान्य हो जायेगी.

विज्ञापन

भागलपुर. विक्रमशिला एक्सप्रेस का परिचालन भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन बन हो रहा है. लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का परिचालन सामान्य करने का निर्णय लिया है.

विक्रमशिला सुपरफास्ट का परिचालन 29 जनवरी से सामान्य हो जायेगा. सप्ताह के सात दिन इसका भागलपुर से नियमित परिचालन होगा. वहीं आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन 30 जनवरी से सामान्य हो जायेगी. विक्रमशिला एक्सप्रेस का परिचालन से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

ट्रेन के परिचालन सामान्य हो जाने से भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और पटना जिले के यात्रियों को अब परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा. विक्रमशिला में बुकिंग 29 जनवरी से हर दिन होगी.

जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुकिंग शुरू : भागलपुर से दरभंगा होते हुए जयनगर तक चलने वाली भागलपुर-जयनगर के बीच चलने जा रही है.

नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 25 जनवरी से टिकट की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गयी है. ट्रेन के परिचालन होने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन