Indian Railways / IRCTC / Train News : मुंबई सेंट्रल और समस्तीपुर के बीच अब चार दिन चलेगी ट्रेन, स्पेशल ट्रेनों के रद्द होने का समय बढ़ा

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2021 11:47 AM

विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल व समस्तीपुर के बीच चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09049/09050 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में एक दिन के बदले चार दिन चलेगी. पूमरे के मुख्य जनंसपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

पटना . मुंबई सेंट्रल व समस्तीपुर के बीच चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09049/09050 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में एक दिन के बदले चार दिन चलेगी. पूमरे के मुख्य जनंसपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने यह जानकारी दी.

मुंबई सेंट्रल से समस्तीपुर के लिए 15, 22 व 29 अप्रैल को तथा समस्तीपुर से मुंबई के लिए 17 व 24 अप्रैल तथा एक मई को चलने की तारीख निर्धारित किया गया था. परंतु लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में एक दिन के बदले चार दिन किया है.

09049 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन अब 29 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार अर्थात 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27 29 अप्रैल को मुंबई सेंट्रल से 11:05 बजे चलेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 09050 समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन एक मई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार अर्थात 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 अप्रैल तथा एक मई को समस्तीपुर से 20:10 बजे प्रस्थान करेगी.

स्पेशल ट्रेनों के रद्द होने का समय बढ़ा

रेलवे ने अपरिहार्य कारणों से पहले से निरस्त की गयी स्पेशल ट्रेन के समय में वृद्धि की है. गाड़ी संख्या 05074 टनकपुर-सिगरौली विशेष गाड़ी व 05075 शक्तिनगर-टनकपुर विशेष गाड़ी 30 अप्रैल तक रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 05076 टनकपुर-शक्तिनगर विशेष गाड़ी 29 अप्रैल तक व 05073 सिंगरौली-टनकपुर विशेष गाड़ी एक मई तक रद्द रहेगी. मुंबई सेंट्रल और समस्तीपुर के बीच अब चार दिन चलेगी स्पेशल ट्रेनों तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन