Indian Railways/IRCTC/Train News : पाटिलपुत्र-गोरखपुर के बीच ट्रेन 13 से, 15 से चलायी जायेंगी दो और जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिये कुंभ को लेकर रेलवे की क्या है तैयारी

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jan 2021 7:54 AM

विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए 05080/05079 गोरखपुर–पाटिलपुत्र–गोरखपुर विशेष गाड़ी 13 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी. वहीं सात जोड़ी मेमू ट्रेन का परिचालन 31 मार्च तक बढ़ाया गया है.

विज्ञापन

पटना. यात्रियों की सुविधा के लिए 05080/05079 गोरखपुर–पाटिलपुत्र–गोरखपुर विशेष गाड़ी 13 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी. वहीं सात जोड़ी मेमू ट्रेन का परिचालन 31 मार्च तक बढ़ाया गया है.

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 05080 गोरखपुर–पाटिलपुत्र 13 जनवरी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को गोरखपुर से 03.35 बजे प्रस्थान करेगी. पाटिलपुत्र-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलायी जाने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

वापसी में 05079 पाटिलपुत्र–गोरखपुर विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को पाटिलपुत्र से 14.55 बजे प्रस्थान करेगी.

दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 15 से चलायी जायेंगी

कुहासे के कारण रद्द जयनगर–अमृतसर व सीतामढ़ी–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 15 जनवरी से शुरू होगा. अमृतसर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को चलने वाली 04674 अमृतसर–जयनगर विशेष गाड़ी का परिचालन 15 जनवरी से होगा.

कुंभ को लेकर चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

महाकुंभ पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 जनवरी से दो मई तक तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा.

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश (वाया धनबाद) के बीच एक जोड़ी व हावड़ा से देहरादून के बीच दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी.

पटना/धनबाद के रास्ते तीन जोड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा. 02327 हावड़़ा–देहरादून स्पेशल ट्रेन का परिचालन 12 जनवरी से 30 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को होगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन