छठ व दीपावली में पटना-अहमदाबाद सहित छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जल्द करा लें टिकट कंफर्म

24 March 2020 Lock down ka bad Patna Juction par pashra Sanata
त्योहार को लेकर पटना- वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल मंगलवार से बक्सर तक चलेगी. पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वाराणसी स्टेशन पर ट्रैफिक/पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण पटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द किया गया था.
पटना. त्योहार को लेकर पटना- वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल मंगलवार से बक्सर तक चलेगी. पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वाराणसी स्टेशन पर ट्रैफिक/पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण पटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द किया गया था. त्योहार को लेकर मंगलवार से इसे आंशिक रूप से पटना और बक्सर के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है.
दीपावली व छठ पूजा पर रेलवे ने पटना-सिकदरांबाद, पटना- अहमदाबाद सहित छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ये पूजा स्पेशल ट्रेनें पहले से सूचित 24 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त हैं.
-
03281 पटना-सिकंदराबाद पूजा स्पेशल 27 अक्तूबर से 10 नवंबर तक हर गुरुवार को शाम 4:00 बजे
-
03282 सिकंदराबाद-पटना 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक हर शनिवार को दोपहर 3:25 बजे.
-
09417 अहमदाबाद-पटना 17 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर सोमवार को अहमदाबाद से सुबह 09:10 बजे
-
09418 पटना-अहमदाबाद 18 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर मंगलवार को रात 11:45 बजे
-
01031 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन 17 व 24 अक्तूबर को सुबह 11:05 बजे
-
01032 मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 19 व 26 अक्तूबर को 12:20 बजे
-
01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर 20 से 30 अक्तूबर तक हर रविवार व गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




