Indian Railway IRCTC : नयी दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी सहित अन्य ट्रेनों का समय बदला

Updated at : 09 Dec 2020 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway IRCTC : नयी दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी सहित अन्य ट्रेनों का समय बदला

यात्रा से पहले 139 डायल करके या भारतीय रेल की वेबसाइट पर संशोधित समय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

विज्ञापन

पटना. यात्रियों की सुविधा के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों में नयी दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी सहित अन्य ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है.

यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले 139 डायल करके या भारतीय रेल की वेबसाइट पर संशोधित समय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसकी जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने दी.

02503 डिब्रूगढ़–नयी दिल्ली राजधानी साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 दिसंबर से प्रत्येक गुरुवार को डिब्रूगढ़ से 19.55 बजे व 02504 नयी दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार को नयी दिल्ली से 11.25 बजे प्रस्थान करेगी.

वहीं डिब्रूगढ़ लालगढ़ अप दैनिक ट्रेन हर दिन अब मुजफ्फरपुर में शाम के 4:40 बजे पहुंचेगी. वहीं लालगढ़-डिब्रूगढ़ डाउन दैनिक स्पेशल 10 दिसंबर से शाम 6:23 बजे पहुंचेगी.

इसी प्रकार मुजफ्फरपुर से गुजरने वाले और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. पवन एक्सप्रेस व स्वतंत्रता सेनानी के समय में भी बदलाव किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन