ePaper

बिहार में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, IGIMS में दो की मौत

Updated at : 04 Jun 2021 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, IGIMS में दो की मौत

पटना जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है. गुरुवार को शहर के आइजीआइएमएस में पिछले 24 घंटे के अंदर दो मरीजों की मौत हो गयी, जबकि सात नये मरीज भर्ती किये गये हैं.

विज्ञापन

पटना. पटना जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है. गुरुवार को शहर के आइजीआइएमएस में पिछले 24 घंटे के अंदर दो मरीजों की मौत हो गयी, जबकि सात नये मरीज भर्ती किये गये हैं. वहीं, तीन मरीज डिस्चार्ज हुए और आठ ऑपरेशन भी हुए. अब आइजीआइएमएस में फंगस के मरीजों की कुल संख्या भी 107 पहुंच गयी है.

आइजीआइएमएस में वर्तमान में 107 मरीजों का फंगस वार्ड, इमरजेंसी और पोस्ट कोविड वार्ड में इलाज चल रहा है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने कहा कि गुरुवार को जिन मरीजों की मौत हुई, वह गंभीर हालत में संस्थान में आये थे. इनका इलाज उनके गृह जिले के अस्पताल में भर्ती कर किया गया था.

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम को फंगस के मरीजों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. बताया कि मरीजों के इलाज के लिए दवा, इंजेक्शन सहित अन्य सभी व्यवस्था भी मौजूद हैं. वहीं, दूसरी ओर पीएमसीएच में भी ब्लैक फंगस के मरीजों के आने का सिलसिला जारी है.

पीएमसीएच के ओपीडी में गुरुवार को 18 मरीज ब्लैक फंगस के पहुंचे. इनमें 13 सामान्य लक्षण के थे, जिन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया, जबकि पांच मरीजों में ब्लैक फंगस के गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है. इसके साथ ही पीएमसीएच में संख्या 28 से बढ़ कर 33 पहुंच गयी है. दोनों अस्पताल मिला कर 12 मरीजों को भर्ती किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन