Bihar News: पटना सहित आठ जिलों में इस सप्ताह से होगा बालू खनन, अब कम रेट पर मिलेगा लाल बालू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2021 6:46 AM

विज्ञापन

Bihar News इन सभी आठ जिलों के बालू घाटों में खनन नहीं हो रहा है. इन सभी घाटों पर खनन शुरू होने के बाद बालू का रेट कम हो जाएगा. अब मकान बनाने वाले लागों को सस्ती दामों पर आसानी से बालू बाजार में मिल जाएगा.

विज्ञापन

पटना. राज्य में बालू घाटों के नये बंदोबस्तधारी पटना सहित राज्य के आठ जिलों में इस सप्ताह से खनन शुरू करेगे. पटना, भोजपुर, सारण, औरंगाबाद, रोहतास, गया, जमुई और लखीसराय जिलों के करीब 150 बालू घाटों की इ-नीलामी तीन दिसंबर को हो चुकी है.

अब कागजात संबंधी जारी पक्रिया पूरी

करने और एग्रीमेंट करने के बाद बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से (कन्सेट टू ऑपरेट) सीटीओ मिलने का इंतजार है.सीटीओ मिलते ही बालू खनन शुरू हो जायेगा और राज्य में बालू की उपलब्धता सुनिश्चत हो सकेगी. सूत्रों के अनुसार सभी 150 बालू घाटों की पर्यावरणीय स्वीकृति पहले से ही मिली हुई है.

इन सभी बालू घाटों की बंदोबस्ती बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड द्वारा इ-नीलामी पक्रिया के माध्म से की गयी है. इसके साथ ही अन्य करीब 100 बालू घाटों की इ-नीलामी पक्रिया अब भी चल रही है. फिलहाल करीब आठ महीनों से इन सभी आठ जिलों के बालू घाटों में खनन नहीं हो रहा है. इन सभी घाटों पर खनन शुरू होने के बाद बालू का रेट कम हो जाएगा. अब मकान बनाने वाले लागों को सस्ती दामों पर आसानी से बालू बाजार में मिल जाएगा.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन