भोजपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

शहर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मोरजा के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद डाला. इससे दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है.
आरा. भोजपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी है. शहर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मोरजा के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद डाला. इससे दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिरो के मोहनपुर निवासी पिता अपने बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक पर सवार होकर आरा जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग जब तक दोनों को अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है. पिता-पुत्र दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिये गये हैं. पुलिस इस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस मामले में अब तक स्कॉर्पियो की पहचान नहीं हो पायी है. किसी को हिरासत में लिये जाने की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




