भागलपुर में पहले पार्टी की फिर दोस्त को नशे की हालत में छत से नीचे फेंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2023 6:37 PM
भागलपुर में एक मकान के पास युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है. परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या हुई है. परिजनों की माने तो पहले युवक को दोस्तों ने जबरन शराब पिलाया और जब युवक नशे में धुत हो गया तो उसे दो मंजिले मकान से नीचे फेंक दिया.
भागलपुर. भागलपुर में एक मकान के पास युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है. परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या हुई है. परिजनों की माने तो पहले युवक को दोस्तों ने जबरन शराब पिलाया और जब युवक नशे में धुत हो गया तो उसे दो मंजिले मकान से नीचे फेंक दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौक हो गई. मंगलवार को नवगछिया थाना क्षेत्र एनएच-31 स्थित एक स्कूल के पास युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया.
मृतक युवक नवादा के मिल्की निवासी योगी यादव का बेटा कुंदन यादव है. कुंदन यादव गाड़ी चलाने का काम करता था. कुंदन यादव की पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है. कुंदन यादव के परिजनों ने बताया कि कुंदन जिस बिल्डिंग से गिरा, वहां तीन-चार अन्य युवक भी रहते हैं. परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने ही शराब पिलाने के बाद कुंदन की जान ले ली है. घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल युवकों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है. घटनास्थल पर ऑरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और पुलिस की टीम इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि हत्या और हादसा दोनों नजरिये से मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










